From WikiRecord, the encyclopedia of everything · from the Hindi Wikipedia

स्ट्रेबो (Strabo) यूनानी भूगोलवेत्ता तथा इतिहासकार था। उनका जन्म एशिया माइनर के अमासिया स्थान में ईसा से लगभग 63 वर्ष पूर्व हुआ था। स्ट्रेबो ने अनेक यात्राएँ कीं किंतु जब 19 ई. में मरे तो रोम में रहते थे।

स्ट्रेबो ने अच्छी शिक्षा पाई। इन्होंने अनेक यात्राएँ कीं, पूर्व में आर्मीनिया से पश्चिम से सार्डिनिया तक तथा उत्तर में काला सागर से दक्षिण में इथिओपिया (अबिसीनिया) तक। इन्होंने 43 खंडों में एक ऐतिहासिक ग्रंथ लिखा था जो लुप्त हो चुका है। केवल कुछ अंश ही प्राप्य हैं। इनमें पोलिबियस के इतिहास से लेकर सक्टियम की लड़ाई तक का हाल निहित है। स्ट्रेबो का 17 खंडों में लिखा हुआ 'ज्यौग्रैफिका' सुरक्षित है, जो यूरोप, एशिया तथा अफ्रीका के भूगोल से संबंधित है। यह बड़ा महत्वपूर्ण ग्रंथ है। आठ पुस्तकें यूरोप पर और शेष एशिया और अफ्रीका पर हैं। यद्यपि इन्होंने बहुत कुछ पूर्वकालिक लेखकों से लिया है तथापि इसमें व्यक्तिगत अनुभव भी दिए गए हैं।

सन्दर्भ

  1. 1 2 "Strabo", Encyclopædia Britannica 11th edition, Wikidata Q50354047
  2. ↑ सिस्टम में ID "Q45269407" परिभाषित नहीं है। कृपया किसी मान्य सत्ता ID का इस्तेमाल करें।, Wikidata [[:d:Q45269407|Q45269407]]
  3. 1 2 सिस्टम में ID "Q36578" परिभाषित नहीं है। कृपया किसी मान्य सत्ता ID का इस्तेमाल करें।, Wikidata [[:d:Q36578|Q36578]]
  4. ↑ सिस्टम में ID "Q130556767" परिभाषित नहीं है। कृपया किसी मान्य सत्ता ID का इस्तेमाल करें।, Wikidata [[:d:Q130556767|Q130556767]]
  5. ↑ सिस्टम में ID "Q19098835" परिभाषित नहीं है। कृपया किसी मान्य सत्ता ID का इस्तेमाल करें।, Wikidata [[:d:Q19098835|Q19098835]]
Lists: Writers